https://youtu.be/wbm9rlA22ms

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 12 अगस्त 2023 : डेहरी ऑन सोन : रोहतास पुलिस ने सासाराम मुफस्सिल थाना कांड संख्या 222/ 21 धारा 30ए मद्य निषेध कांड के अभियुक्त हैप्पी सिंह को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए एसपी विनीत कुमार ने बताया कि उक्त कांड में 4806 लीटर विदेशी शराब जप्त की गई थी। उन्होंने बताया कि गठित की गई विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कांड के फरार अभियुक्त हैप्पी सिंह ग्राम डोंगरा जाट थाना सदर थाना कनीना चौकी जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस कांड में 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network