https://youtu.be/ND2d1WrgI1g

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 05 जून 2023 : सासाराम। सासाराम में अब कब्र से भी शराब की बोतलें निकल रही हैं। मामला सासाराम का है। अलावल खां मकबरे के परिसर में स्थित पुरानी कब्र में छुपाकर शराब रखी गई थीं। शव दफनाने आए लोगों को आज यह कब्र दिखाई दी।

घटना दरिगांव थाना इलाके की है। सासाराम कादिरगंज-दरिगांव रोड में अलावल खां का मकबरा है। इस परिसर में एक पुराने कब्र के खोह में बोरे में छुपाकर शराब रखी गई थी। आज लोग यहां एक शव दफनाने के सिलिसिले में पहुंचे थे। इसी बीच किसी की नजर टूटे क्षतिग्रस्त कब्र पर पड़ी। नजदीक जाकर देखा गया तो कब्र में बोरा रखा हुआ था। जब एक बोरा निकाला गया, तो उसमें देसी शराब के पाउच रखे हुए थे। कब्र में शराब मिलने से लोग आक्रोशित हो गए। मामले की सूचना दरिगांव थाना को दी गई।

https://youtu.be/wbm9rlA22ms

सूचना पर पहुंची दरिगांव पुलिस के सामने कब्र से एक-एक कर कई बोरे निकाले गए। इसमें देसी शराब के पाउच थे। यही नहीं, आस-पास वहां खाली पाउच बिखरे पड़े थे। कयास लगाया जा रहा है कि यहां के सन्नाटे का फायदा उठाकर न सिर्फ शराब छुपाकर रखी जा रही थी। बल्कि यहां बैठकर शराब पीने का भी काम शराबी करते रहे हैं। लोगों ने वहां पाउच जुटाकर आग के हवाले कर दिया।

इस मामले में दरिगांव थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मकबरा परिसर से लगभग 25 लीटर शराब बरामद किया गया है। शराब एक खोह में छुपाकर रखा गया था। मामले में प्राथामिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network