आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 09 मार्च 2023 : पटना। बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में आज बड़े स्तर पर सांगठनिक फेरबदल किया गया। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने गुरुवार को भाजपा के सांगठनिक 45 जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी की है। जारी सूची में कई ऐसे नए लोग हैं जिन्हें जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिहार भाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी सूचना जारी की गई। प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने 45 जिला अध्यक्षों का मनोयन किया है।
डॉ जयसवाल ने सूची जारी करते हुए विश्वास जताया है कि आपके नेतृत्व में हमारा संगठन और सशक्त व प्रभावी बनेगा। उन्होंने सभी नए अध्यक्षों को नवदायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी हैं।
उल्लेखनीय है की भाजपा द्वारा जिला अध्यक्षों की बैठक बुलाई गई थी जिसमें यह तय हुआ था कि पार्टी के अंदर पिछले कई वर्षों से जिला अध्यक्षों पर तैनात लोगों को अब दायित्व मुक्त किया जाएगा और नए कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष समेत तमाम पदों पर जिम्मेदारी दी जाएगी।