आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 19 दिसम्बर 2022 : नई दिल्ली । भारत अगले साल क्वाड देशों के विदेश मंत्री की बैठक की मेजबानी करेगा। भारत में जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी ने इस आशय कि जानकारी देते हुए कहा कि जापान के विदेश मंत्री इस अवसर पर भारत का दौरा करेंगे। जापान के दूत ने कहा कि उन्हें खुशी है कि विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी भारत करने जा रहा है। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण ढांचा है जिस पर भारत और जापान मिलकर काम कर रहे हैं।

     सर्वविदित है कि चतुर्भुज सुरक्षा संवाद क्वाड  (QUAD) एक अनौपचारिक रणनीतिक मंच है , जिसमें चार राष्ट्र यथा  अमेरिका , भारत , ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं। जापानी दूत ने कहा कि हमने पहला शिखर सम्मेलन टोक्यो में आयोजित किया था। पिछले साल वाशिंगटन डीसी में इसकी बैठक हुई थी। मुझे खुशी है कि अगले साल भारत विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करने जा रहा है। यह बहुत ही महत्वपूर्ण है और मुझे खुशी है कि इस पर भारत और जापान एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

 जापान – भारत संबंधों और भारत के साथ प्रशिक्षण और अभ्यास के साथ – साथ रक्षा उपकरण और प्रौद्योगिकी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए जापान की नई राष्ट्रीय रक्षा रणनीति के बारे में बात करते हुए जापानी राजदूत ने कहा कि दोनों देश एक विशेष रणनीतिक साझेदारी निभा रहे हैं और हम अपने विस्तार का प्रयास करेंगे। सभी क्षेत्रों में सहयोग और सुरक्षा महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग आगे बढ़ रहा है।

  ज्ञातव्य है कि भारत ने इसी महीने जी20 की अध्यक्षता का कार्यभार संभाला है। जनवरी में जापान जी7 की अध्यक्षता संभालेगा। इसलिए जी20 और जी7 की अध्यक्षता के तहत भारत और जापान के बीच घनिष्ठ सहयोग पहले से अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि  मैं अपने भारतीय दोस्त के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network