फतुहा के कटैयास्थान मंदिर में राम-जानकी विवाह दिवसोत्सव में उमड़ी भक्तों की भीड़
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 28 नवम्बर 2022 : पटना। फतुहा के दरियापुर कटैयास्थान स्थित प्राचीन श्री राम-जानकी मंदिर में आज विवाह पंचमी माता जानकी और भगवान श्रीराम के विवाह दिवसोत्सव के अवसर पर फतुहा में बारातियों का भव्य स्वागत नगरों में किया गया। हाथी, घोड़ा, उंट , पालकी पर सज धज कर सैकड़ों संत महात्मा के साथ कटैया घाट राम जानकी मंदिर के महंत श्री राम सुंदर शरण जी महाराज और आचाार्य कबीरपीठ के संरक्षक ब्रजेश मुनी के साा निकले साथ हजारों की संख्या में महिला-पुरुष और युवाओं बच्चों ने भाग लिया।
महंत राम सुंदर शरण जी महाराज ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि आज का दृश्य यह दर्शाता है कि भगवान राम भिलनी शबरी के जूठे बैर क्यों खाए, केवट को गले क्यों लगाए, बंदर, भालुओं को अपना परिवार क्यों बनाए? स्पष्ट है कि भगवान राम सभी जाति वर्ग के लोगों को प्यार करते थे। उनके आदर्श का अनुसरण कर ही सही अर्थों में सामाजिक-सांस्कृतिक बदलाव हो सकता है। आज सभी जाति के भक्त जन बाराती और विवाह दिवसोत्स में शामिल होकर आनंद ले रहे हैं।
पंडित प्रभु नारायण दत्त ब्रह्मचारी ने विवाहोपरांत माता जानकी और प्रभुश्रीराम के बीच के संवाद का उल्लेख कर कहा कि इससे हम सबों को सीख मिलती है कि हमें पति-पत्नी पर भगवान राम और माँ जानकी जैसे परस्पर विश्वास और भरोसा कर जीवन पर्यंत जीवन गुजारना चाहिए।
इस कार्यक्रम में फतुहा नगर परिषद की निवर्तमान मुख्य पार्षद श्रीमती रुपा कुमारी ने भी भाग लिया। उन्हें महंत रामसुंदर शरण ने राम दरबार के आशीर्वाद स्वरूप अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार पांडेय,पूर्व पार्षद शारदा देवी, फतुहा भाजपा नगर अध्यक्ष शोभा देवी,सीता देवी, पिंकी देवी,अरविंद यादव,विजय वत्स, भास्कर पटवा,मोती सिंह, अरुण झा, अजय झा, मिथिलेश झा, असतानंद बाबा, एवं रवि आदि भक्तजनों ने भाग लिया। विवाह दिवसोत्सव में जनकपुर की राम मंडली के राम रतन दास ने अत्यंत भावपूर्ण प्रस्तुति एव संगीत-भजन से भक्तों का दिल जीत लिया।
