आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 26 नवम्बर 2022 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस फाउंडेशन के तत्वावधान में 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर संविधान रचयिता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के आदम कद मूर्ति पर माल्यार्पण कर संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रमा राम व अशोक कुमार ए पी पी ,रमेश कुमार रमन एपीपी, कुमारी शकुंतला सिंह अधिवक्ता, राम बचन सिंह अधिवक्ता, नागेंद्र कुमार अधिवक्ता ,आरिफ खां अधिवक्ता , नोटरी कन्हैया सिंह, विनोद तिवारी, राम नगीना राम सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक, गौतम ऋषि, राहुल पासवान, अरविंद कुमार रवि, रामा शंकर पासवान अधिवक्ता सहित अनेकों लोगों ने बाबा साहेब के कलेक्ट्रेट गेट के समीप आदम कद मूर्ति पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। वही फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेंद्र पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network