नोखा। स्थानीय भाजपा पार्टी के युवा मोर्चा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक जिलाध्यक्ष सुशील चन्द्रवंशी की अध्यक्षता में की गई। जिसमें मुख्य रूप से अट्ठारह दिसम्बर को विधानसभा स्तरीय धन्यवाद सम्मेलन सह किसान चौपाल कार्यक्रम को लेकर चर्चा किया गया। जिला महामंत्री विजय सिंह ने कहा किसान चौपाल कार्यक्रम बोलबम वीडियो हाउस में आयोजित की जाएगी।जिसमें राज्य सरकार के कई मंत्री एवं स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम की व्यवस्था पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जितेंद सिंह को सुपुर्द किया गया है। बैठक में नोखा प्रखंड अध्यक्ष उमेश चौहान, नगर अध्यक्ष,मनोज कुमार गुप्ता,दीपक गुप्ता,कनकधीर उपाध्याय, कृष्ण कुमार भार्गव,अनुराग सिंह,प्रदीप गुप्ता, राजकिशोर , मनोज तांती,लालबाबू प्रसाद,प्रमोद चन्द्रवंशी आदि पार्टी कार्यकर्ता थे।
