समय – समय पर विद्यार्थियों से क्रिएटिव वर्क कराते रहने से उनका बौद्धिक विकास और आत्मबल में वृद्धि होता है : डाॅ एस पी वर्मा
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 22 अक्टूबर 2022 : सासाराम। यहाँ की शैक्षणिक संस्था संत पाॅल स्कूल के परिसर में दिवाली एवं छठ पूजा के पावन अवसर शनिवार को विद्यालय परिसर में रंगोली,आर्ट एवं क्राफ्ट कम्पीटिशन का आयोजन किया गया। रंगोली कम्पीटिशन में जूनियर विंग्स से यूकेजी से चौथी वर्ग तक के विद्यार्थी एवं पाँचवी से बारहवीं तक के छात्र- छात्राओं ने हैप्पी दिवाली, आजादी का अमृत महोत्सव एवं लोक – आस्था का महापर्व छठ पूजा से संबंधित कई रंग – बिरंगे आकर्षक आकृतियों को अपने नन्हें हाथों से उकेर कर सभी का मन मोह लिया। जबकि आर्ट एंड क्राफ्ट में मिट्टी और सजावट की सामग्री उपयोग कर वर्ग पांचवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने दीया, कलश एवं तोरण- द्वार बनाकर अभिभावकों एवं शिक्षक – शिक्षिकाओं को खूब लुभाया।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ एस पी वर्मा ने कहा कि पढ़ाई- लिखाई के साथ - साथ विद्यार्थियों के प्रतिभा का सही आकलन तभी होता है जब हम इन नन्हें विद्यार्थियों से समय - समय पर कुछ क्रिएटिव वर्क भी कराते रहें। यहाँ पढ़ने वाले विद्यार्थियों के हुनर को देखने से स्पष्ट होता है कि बच्चों को सही दिशा- निर्देश मिले तो वे कहीं भी सफलता हासिल कर सकते हैं।
विद्यालय की प्राचार्या आराधना वर्मा ने बताया कि आज विद्यालय में आयोजित कंपटीशन में कुल 253 छात्र- छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिसमें श्रेय, आदित्य नारायण,आदया, आस्था, साहिद अली, आनंदी, निशु, रीतिका, शुक्रिती, वेदांत, रित्विक वर्मा, अंकीता, श्रद्धा, सामर्थ्य, अपूर्वा, अदिति, मैत्री, रमा, सिमरन, प्रीयल, दिव्यांका, अंजली एवं ब्रम्ही के आर्ट्स- क्राफ्ट एवं रंगोली में अपनी जलवा बिखेर कर लोगों को खूब मोहा। प्राचार्याआराधना वर्मा ने यह भी बताया कि त्योहारों के उपरांत विद्यालय खुलने पर उपरोक्त सभी चयनित विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।
विद्यालय के प्रबंधक रोहित वर्मा एवं सचिव वीणा वर्मा ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनायें दी है।