आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 02 अक्टूबर 2022 : नासरीगंज/रोहतास। थाना क्षेत्र के हरदी बिगहा के प्रिंस कुमार के हत्या के बाद अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज।हरदी बिगहा के वकील सिंह के बड़े पुत्र प्रिंस कुमार उम्र15 वर्ष जो अभी दसवीं कक्षा का छात्र था।जिसकी हत्या रहस्यमयी तरीके से कर के आहर फेक दिया गया था।प्रिंस कुमार के पिता का कहना है कि एक दिन पहले सुबह 10 बजे से निकला मेरा बेटा जब शाम को घर नही आया तो सभी परिवार के लोग बेचैन हो खोजने लगे लेकिन मेरा लाल नही मिला।सुबह आहर पर जानेके बाद चपल देखकर आहर में खोजने पर जल कुम्भी में लाश पड़ा मिला।जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।थानाध्यक्ष सुभाष कुमार के अनुसार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जल्द ही आपराधियो को शिनाख्त कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network