आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 28 सितम्बर 2022 : सासाराम : जिला पदाधिकारी रोहतास के निर्देश के आलोक में अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी, रोहतास के द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षा की गई। जिसमे प्रभारी पदाधिकारी, जिला राजस्व शाखा, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी अंचलाधिकारी, सभी राजस्व अधिकारी उपस्थित थे। रोक सूची में दर्ज भूमि की समीक्षा के क्रम में सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता को निर्देश दिया गया कि संबंधित अंचल अधिकारी से स्पष्ट मंतव्य के साथ प्रतिवेदन प्राप्त कर दिनांक 09.10.2022 तक निष्पादन करना सुनिश्चित करें।ROR डिजिटाइजेशन एवं सत्यापन की समीक्षा के क्रम में सभी अंचल अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी को निर्देश दिया गया कि 15.10.2022 से पूर्व तक जमाबंदी डिजिटाइजेशन एवं सत्यापन का कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे।
जिलांतर्गत पंचायत सरकार भवन के निर्माण हेतु सभी अंचल अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी को निर्देश दिया गया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप भूमि चिन्हित कर भूमि सुधार उप समाहर्ता के माध्यम से अभिलेख अपर समाहर्ता को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अद्यतन प्रतिवेदन राजस्व व्हाट्सएप पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।