आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 15 सितम्बर 2022 : सासाराम : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी ने गुरूवार को नगरपालिका आम निर्वाचन-2022 के लिए जिला स्तरीय गठित कोषांगो के कार्यों के प्रगति की समीक्षा किया. जिसमें कोषांगों के अधिकारियों को कई निर्देश दिया. विधि-व्यवस्था कोषांग के नोडल पदाधिकारी को विधि-व्यवस्था संधारण, मतदान केन्द्र के अनुसार नगर निकाय क्षेत्रों में सेक्टरों का गठन एवं उसके अनुसार सेक्टर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति हेतु सभी निर्वाची पदाधिकारियों से पूर्ण विवरणी प्राप्त करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही पुलिस अधीक्षक को विधि-व्यवस्था की दृष्टिकोण से सुरक्षा ऑकलन करते हुए सेक्टर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल / पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने के लिए अधियाचना पत्र भेजना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि समय पर पुलिस बल की उपलब्धता को सुनिश्चित किया जा सके.वहीं नगरपालिका आम निर्वाचन-2022 के तैयारियों के क्रम में प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि निर्वाचन हेतु मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 15 सितंबर से प्रारंभ किया जा रहा है, तथा प्रथम चरण के पीठासीन पदाधिकारी, मतदान पदाधिकारी को 18 सितंबर से 20 सितंबर तक डीएवी पब्लिक स्कूल अदमापुर में प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसके साथ ही 25 सितबंर को सभी सेक्टर पदाधिकारी /पुलिस पदाधिकारी को खेल भवन फजलगंज स्टेडियम, सासाराम में प्रशिक्षण दिया जाएगा. द्वितीय चरण में प्रतिनियुक्ति मतदान पदाधिकारी/कर्मी को 26 सितंबर से 28 सितंबर तक प्रशिक्षण दिया जाएगा. बैठक में उप विकास आयुक्त शेखर आंदन, अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी चंद्रशेखर आंनद सहित जिला स्तर पर गठित सभी कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारी , उप विकास आयुक्त शेखर आनंद , अपर समाहर्ता चंद्रशेखर प्रसाद सिंह उपस्थित थे