आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 24 अगस्त 2022 : नोखा। प्रखंड के चनकी पंचायत में जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार के द्वारा रात्रि विश्राम कार्यक्रम में डीएम धर्मेंद्र कुमार ने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अधिकारी जनता के साथ सम्मान जनक व्यवहार करें तभी सभी समस्याओं का हल किया जा सकता है। अपने संबोधन में डीएम ने कहा कि गाँव में बसने वाले अधिकतर लोग संसाधन की कमी के कारण लोग अधिकारियों तक नहीं पहुँच पाते हैं। जिसके कारण हमने जनता के सामने जाकर उनकी हर शिकायत सुनने का फैसला लिया। पंचायत में स्कूल,आंगनबाड़ी, पीडीएस, मनरेगा, नली गली की स्थिति, आम जन को सरकार के द्वारा दी जा रही सुविधा का लाभ नहीं मिलने सहित सभी योजना का इस शिविर द्वारा निष्पादन किया जायेगा। मौके पर बिहार स्टेट क्रेडिट कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आयुष्मान गोल्ड कार्ड, राशन कार्ड, कौशल विकास प्रमाण पत्र डीएम के हाथ से प्रदान किया गया।
इस मौके पर नोखा प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष दयानन्द सिंह ने अंग वस्त्र और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत चनकी पंचायत के मुखिया शिला देवी द्वारा डीएम धर्मेंद्र कुमार को सबसे पहले अंग वस्त्र और गुलदस्ता देकर सम्मानित करने के बाद शुरू हुआ। डीडीसी शेखर आनन्द को सम्मानित किया गया। एसडीओ मनोज कुमार, अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी रविन्द्र राम,को सम्मानित किया गया।
