आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 21 अगस्त 2022 : डालमियानगर : दरिहट पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के धरहरा गांव के पास से अबैध बालू लदे एक ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया, मौके से चालक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि चालक बेरकप निवासी धनजी कुमार बताया जाता है। ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
