आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 02 अगस्त 2022 : फतुहा,( पटना) : आचार्य गद्दी कबीर मठ फतुहा में आज मंगलवार को तख्त हरिमन्दिर साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान अवतार सिंह हीत, जत्थेदार ज्ञानी रणजीत सिंह, सरदार देवेंद्र सिंह सहित दर्जन भर सिख श्राद्धालु गरु नानक देव जी द्वारा बनवाये कुआँ का दर्शन करने पधारे।मठ के संरक्षक महन्थ ब्रजेश मुनि, राघोपुर के पूर्व विधायक सतीश कुमार, वरीय पत्रकार अरुण कुमार पाण्डेय, न्यास के सह सचिव हृदय नारायण झा, सदस्य श्रीमती शारदा देवी ने मठ में पधारे अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया।मठ के संरक्षक महन्थ ब्रजेश मुनि द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव पर उदारता पूर्वक सहमति व्यक्त करते हुए अवतार सिंह हीत ने बड़ी घोषणा कर दी। उन्होंने कहा- ये वो स्थान है जहाँ जाति पाति, धर्म, वर्ग, ऊँच नीच का बन्धन तोड़कर सारी मानवता के कल्याण के लिए साझा उपदेश दिया।यहॉं तख्त हरिमन्दिर साहिब गुरुद्वारा बनाने जा रहा है। गुरु का बाग भी लगाएँगे। फाइव स्टार सुविधा सम्पन्न धर्मशाला भी बनेगा। लंगर का व्यवस्था नियमित रूप से होगा।सिख गुरुओं के प्रति उदारतम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुश होंगे कबीर मठ में सिखतीर्थ का विकास देखकर।
जत्थेदार ज्ञानी रणजीत सिंह ने कहा -यह सद्गुरु कबीर नानक का संगम स्थान होने से सिख श्रद्धालुओं का सबसे बड़ा तीर्थ है। शरीर की दृष्टि से वे सदियों पहले आये।किन्तु आत्मिक रूप से वे आज भी इस स्थान में विराजमान हैं।अभी पटना साहिब आनेवाले सिख श्रद्धालुओ के लिए दर्शनीय सात स्थान है। अब आठवाँ स्थान होगा कबीर मठ फतुहा। गपटना साहिब आने वाले श्रद्धालु फतुहां में मत्था टेक कर यहाँ से राजगीर जाएँगे। गुरु नानक देव जी महाराज के कुऍं की ऐसी सेवा की जाएगी कि कुऍं का पानी पीने लायक हो। सद्गुरु की कृपा से ही हमलोगों का यहाँ आगमन हुआ है। गुरु महाराज से प्रार्थना है कि हमें अनुग्रहित करें ताकि देश दुनियाँ में सिख तीर्थ के रूप में प्रसिद्ध हो जाय कबीर मठ फतुहा।
पूर्व विधायक सतीश कुमार ने कहा आचार्य गद्दी कबीर पीठ फतुहा का सिख तीर्थ से जुड़ना एक बड़ी उपलब्धि होगी।इसका सीधा लाभ फतुहा के आम अवाम को मिलेगा। साथ ही पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध स्थान बनेगा कबीर मठ फतुहा।
राजनीतिक विश्लेषक वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार पांडेय ने कहा सिख तीर्थ के रूप में कबीर मठ फतुहा के विकास का जो वातावरण बना है वह फतुहा वासियों के लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने तख्त हरिमन्दिर साहिब के प्रधान को फतुहां कबीर मठ में सिख तीर्थ विकसित करने की संभावना के बारे में बताया।
महन्थ ब्रजेश मुनि ने कहा- कबीर मठ फतुहां में मध्यकालीन संतों की विरासत है। इसलिए यहॉ गुरुनानक देव एवं सभी सिख गुरुओं सहित सद्गुरु कबीर, रैदास, दादू, पीपा आदि की विरासतों को भी सहेजने का प्रयास होगा। हमारा उद्देश्य इस कबीर मठ की मर्यादा को देश विदेश स्तर पर प्रतिष्ठित करना है।