आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 29 जुलाई 2022 : काराकाट : किसान मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के विभिन्न विषयों पर काराकाट विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों मे संवाद का क्रम आज दिनांक29 जुलाई को भी निरंतर चला। विदित हो की प्रदेश मुख्यालय में होनेवाली भाजपा के संयुक्त मोर्चाओं की बैठक के क्रम में किसान मोर्चा राष्ट्रीय पदाधिकारी श्री सुरेश रेड्डी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान श्री हरेराम रंणवा द्वी दिवसीय क्षेत्र भ्रमण पर हैं,आज दिनांक 29 जुलाई को प्रातः09 बजे विक्रमगंज ,घुसियांखुर्द स्थित डॉ.भीमराव अंबेडकर छात्रावास में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण चौबे की अध्यक्षता में सामाजिक संवाद में दोनो राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने डॉ. अंबेडकर के जीवन से संबंधित पंचतीर्थों को विकसित करने की नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को बतलाया।पूर्व विधायक राजेश्वर राज ने कहा की जितनी भी सरकारें आयीं अंबेडकर जी के नाम पर वंचित थसमाज को ठगा, परंतु हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संविधान में वंचित वर्गों को उचित अधिकार देनेवाले बाबा साहेब को समुचित सम्मान देने के साथ लंदन स्थित उनके शिक्षा के समय के स्थान सहित दिल्ली में संग्रहालय आदि की स्थापना की चर्चा की।तत्पश्चात अस्कामिनी देवी माता,मौनी बाबा कुटिया,, घरवासडीह मठ आदि स्थानों पर भ्रमण व आध्यात्मिक संतों से संवाद के साथ विक्रमगंज के मोरौना ग्राम में महिला जन प्रतिनिधियों से संवाद तथा वृक्षारोपण का कार्य संपन्न कर समाज में पर्यावरण संरक्षण व संपोषण का संदेश संप्रेषित किया।
इस अवसर पर प्रमुखतः जिलाप्रभारी जीतेंद्र पांडेय, विधानसभा प्रभारी मंगलानंद पाठक,मुखियानीतू देवी,पूर्व मुखिया विजय मिश्रा, पूर्व मुखियाअंकित मिश्र,गोपेश प्रसाद,मंडल अध्यक्ष मुन्ना साह, अजित सिंह, सत्येन्द्र सिंह बजरंगी, रितेश राज,सत्येन्द्र पाठक,कुश पांडेय, सुदर्शन प्रसाद, विरेन्द्र तिवारी, सरपंच अरुण पांडेय, विनोद पासवान आदि उपस्थित थे।