2021 में मृतक युवक की शादी हुई थी
मृतक की पत्नी काजल देवी छह माह की गर्भवती है
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 29 जुलाई 2022 : तरैया : स्थानीय थाना क्षेत्र के भलुआ शंकरडीह गांव में व्रजपात से एक युवक की मौत हो गई है।मृतक भलुआ शंकरडीह गांव निवासी लखदेव राम के 26 वर्षीय पुत्र कमलेश राम बताया जाता है।मृतक बारिश के दौरान अपने घर के बगल में खेत मे धान की रोपनी कर रहा था।उसी समय तेज आवाज के साथ बिजली कड़ककर युवक के शरीर पर गिर गया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया।गिरा हुआ देख स्थानीय लोग आनन फानन रेफरल अस्पताल तरैया ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की शादी पिछले वर्ष काजल के साथ हुई थी तथा काजल छह माह की गर्भवती है।घटना के बाद मृतक के पिता लखदेव राम,माता ज्ञान्ति देवी व पत्नी काजल देवी का रो रोकर बुरा हाल है।घटना की सूचना मिलते ही मुखिया नंदकिशोर साह,पूर्व मुखिया कृष्णा गुप्ता, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनबीर कुमार सिंह विक्कू सहित अन्य प्रतिनिधियों ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना दिया।