आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 21 जुलाई 2022 : दावथ(रोहतास) : दावथ प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के बैठक का किया गया आयोजन। जिसमे अरुण कुमार पांडेय रोहतास भाजपा जिला महामंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी, नवीन चंद्र शाह जिला मंत्री सह विधानसभा प्रभारी, रमेश चौहान बिहार प्रदेश (अति पिछड़ा प्रकोष्ठ )अध्यक्ष के उपस्थिति में मंडल महामंत्री विनोद सिंह के अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे 28 सितंबर के होने वाले मंडल एवं बूथ स्तर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य सचिता चौहान एवं संगीता सोलंकी की उपस्थिति में होना है ।इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तमाम बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। मौके पर नंद बिहारी सिंह सनोज लाल जितेंद्र सिंह, गुड्डू सिंह, पवन कुमार कुशवाहा ,मिथिलेश सिंह, भरत प्रसाद, के साथ कई युवा बुजुर्ग कार्यकर्ता उपस्थित रहे।