आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 20 जुलाई 2022 : सासाराम : जिलाअध्यक्ष सुशील कु.चंद्रवंशी की अध्यक्षता में आज दिनांक 20 जुलाई दिन बुद्धवार को एक अति आवश्यक बैठक भाजपा, रोहतास के प्रमुख पदाधिकारियों की हुई जिसमें जिला के सभी जिला महामंत्री, मोर्चा अध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी की उपस्थिति हुई।

विदित हो की प्रदेश मुख्यालय पटना में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर 30 और 31 जुलाई को आयोजित होने वाले पार्टी के सातों मोर्चों के कार्यसमिति की संयुक्त बैठक में शामिल होंगे। देश में यह पहला मौका है, जब भाजपा के सातों मोर्चा युवा, महिला, किसान, पिछड़ा-अतिपिछड़ा, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यसमिति की बैठक एक साथ होने जा रही है। इसमें देश के सभी राज्यों से सभी संबंधित मोर्चों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस बैठक में 750 से अधिक प्रतिनिधियों के आने की संभावना है।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा की प्रदेश मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सभी सातों मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक के पहले अपने जिला के चार विधानसभा क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर के मोर्चा पदाधिकारी भ्रमण करेंगे एवं पार्टी द्वारा निर्धारित विभिन्न विषयगत विषयों का अवलोकन, परिचर्चा एवं कार्यकर्ता संवाद के साथ हीं स्थानीय कार्यकर्ताओं के यहां प्रवास भी करेंगे तथा कार्यक्रम के दुसरे दिन स्थानीय मीडिया के साथ प्रेस-वार्ता भी करेंगे।

विदित हो की डिहरी विधानसभा में युवा मोर्चा के रोहित चहल राष्ट्रीय महामंत्री, विजय राणा प्रदेश अध्यक्ष, हरियाणा, दिनारा विधानसभा क्षेत्र में पिछड़ा मोर्चा के संचिता चौहान, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य,संगीता सोलंकी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य,नोखा विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित मोर्चा के रामचंद्र चांवरिया ,राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी,राजेश कालिया, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं काराकाट विधानसभा क्षेत्र में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के भ्रमण व प्रवास का कार्यक्रम तय है जो प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष के सभी मोर्चा के कार्यसमिति बैठक के पहले 28 जुलाई तक हो जाना है।

इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला महामंत्री सह डिहरी विधानसभा प्रभारी शशिभूषण प्रसाद,जिलामहामंत्री सह नोखा विधानसभा प्रभारी विजय सिंह, जिलामहामंत्री अरुण पांडेय,जिलाप्रवक्ता सह विधानसभा प्रभारी काराकाट मंगलानंद पाठक, जिलामंत्री सह विधानसभा प्रभारी दिनारा नवीन चंद साह,जिलाउपाध्यक्ष अशोक साह, प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा रमेश चौहान, जिलाअध्यक्ष पिछडा़ मोर्चा सुधीर चंद्रवंशी, जिलाध्यक्ष अनु.जाति मोर्चा रामायण पासवान,जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा पंकज सिंह, जिलाउपाध्यक्ष किसान मोर्चा सत्येन्द्र पाठक, शकील अहमद नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network