आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 13 जुलाई 2022 : नोखा। स्थानीय व्यापार मंडल के प्रांगण में प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी गोविंद कुमार का तबादला हो जाने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने उनके द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि उनके द्वारा की गई सेवा काल में सहकारिता विभाग को जो उपलब्धि मिली है वह हमेशा याद रखा जाएगा कुरी पैक्स अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने कहा कि बीसीओ गोविंद कुमार का कार्यकाल पैक्स के क्षेत्र में काफी सराहनीय रहा । वह हमेशा काम के प्रति काफी जागरूक रहा करते थे पैक्स अध्यक्षों को हर मुद्दे पर सहयोग देते थे जिसके कारण उनका सेवाकाल हमेशा याद रखा जाएगा इस मौके पर सिसिरीता पैक्स अध्यक्ष चितरंजन तिवारी नगर पैक्स अध्यक्ष सूर्य देव प्रसाद सोतवा पैक्स अध्यक्ष रेनू देवी श्रीखिंडा पैक्स अध्यक्ष कमलेश पटेल, वीरेंद्र सिंह हथिनी पैक्स अध्यक्ष सिंटू सिंह उर्फ राजीव रंजन सिंह सहित कई लोग मौजूद थे