सासाराम। सदर अस्पताल सासाराम के प्रांगण से शनिवार को पल्स पोलियों अभियान को लेकर एक जागरुकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली को जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ आरकेपी साहू की अध्यक्षता में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ज्ञात हो कि पल्स पोलियो अभियान को आगामी 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक जोर-शोर से चलाया जाएगा। जिसके सफल संचालन के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। एक भी बच्चा दो बूंद जिंदगी के से वंचित ना हो इसके लिए लगातार प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान को लेकर आज जिले के सभी प्रखंडों में जागरूकता रैली निकाली गई है। जिससे इस अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर सफल बनाया जा सके। मौके पर बीसीएम ममता कुमारी, बीएचएम सुनील कुमार सिंह, कोल्ड चैन हैंडलर संतोष कुमार, विमल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network