बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वर राज ने बताई रूपरेखा… 22 मई को सुबह 8.56 बजे देशभर के 225 स्थानों से एक साथ शुरू होगी दुपहिया वाहन रैली, पहली बार होगा ऐसा आयोजन।

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 14 मई 2022 : बिक्रमगंज। क्रीड़ा भारती 22 मई को देशभर में ‘एक साथ-एक ही समय’ सुबह 8.56 बजे राष्ट्र की प्रदक्षिणा करेगी। देशभर के 225 स्थान से वाहन रैली निकाली जाएगी। वहीं, देश के मध्य में ॐ की आकृति बनाई जाएगी। ऐसा आयोजन देश में पहली बार हो रहा है।

क्रीड़ा भारती के क्रीड़ा भारती के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक काराकाट राजेश्वर राज ने बताया कि क्रीड़ा भारती का देश के 27 प्रांतों के 450 जिलों में फैलाव है। हर बच्चा खेल से जुड़े, निरोग रहे, साथ ही बच्चों में संस्कार का निर्माण करना क्रीड़ा भारती का काम है। इस साल स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में दो आयोजन किए है। जनवरी में 75 करोड़ सूर्य नमस्कार किए गए थे, इसमें करीब 125 करोड़ सूर्य नमस्कार का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना था। इसी कड़ी में अब अलग स्वरूप में राष्ट्र की प्रदक्षिणा की जा रही है। देशभर के 225 स्थानों से इसकी शुरुआत होगी। यह यात्रा 18 हजार कि0मी0 घूमेगी, जिसमें करीब 18 हजार सहभागी रहेंगे। तय मार्ग पर 75-75 कि0मी0 के अंतर में यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई है। यात्रा के प्रारंभ में भारत माता का पूजन कर जन गण मन का गान होगा। प्रमुख अतिथियों के उद्बोधन के पश्चात केन्द्रीय पदाधिकारियों के संदेश वाचन होंगे। क्रीड़ा भारती प्रतिज्ञा एवं वंदे मातरम् गान के पश्चात 8.56 पर यात्रा प्रारंभ होगी।

राष्ट्र प्रदक्षिणा… यह रहेगा खास –

  • ‘एक ही दिन, एक ही समय’ पूरे देश भर लगभग 225 स्थान से युवाओं की दुपहिया वाहन रैली का प्रारंभ ।
  • प्रत्येक जत्थें में कम से कम 75 युवक-युवती ।
  • प्रत्येक जत्थें 75 किमी अंतर चले और एक अखंड श्रृंखला बने।
  • सिर्फ 3 घंटे में पूरे देश के अधिकतम गांव, शहर तक खेल के माध्यम से राष्ट्र के प्रति उद्बोधन होगा।
  • दुपहिया वाहन जत्थे के साथ सबसे आगे राष्ट्र ध्वज, भारत माता की प्रतिमा तथा अपने अपने स्थान से क्रांतिकारियों की जीवनी का चित्र रहेंगे।
  • दुपहिया वाहन चालक क्रीड़ा-भारती गणवेश में रहेंगे।
  • स्थानीय खिलाड़ी, प्रशिक्षक, क्रीड़ा प्रेमी नागरिक आदि को दुपहिया वाहन लेकर रैली में सम्मिलित होने का आग्रह करना है।
  • स्थानीय क्रीड़ा संगठन, प्रशिक्षण संस्था भी सम्मिलित हो।
  • सभी 225 स्थान पर यात्रा एक ही समय 8.56 मिनिट पर प्रारंभ होगी।
  • आयोजन में सिर्फ राष्ट्रभक्ति के नारे लगेंगे।
  • 75 अर्जुन अवार्डी भी इस आयोजन में शामिल होंगे।

उपलब्धि –

  • संगठित रूप में, एक ही दिन-एक ही समय संपूर्ण राष्ट्र की प्रदक्षिणा करने की अनुभूति (आज तक का एकमात्र अनूठा उपक्रम)
  • युवा कार्यकर्ता की टीम और उनमें नया विश्वास निर्माण करने वाला साहसपूर्ण अनुशासित उपक्रम
  • संपूर्ण देश में 3 घंटे क्रीड़ा-भारती का वातावरण
  • सिर्फ 3 घंटे में पूरे देश के अधिकतम गांव, शहर तक खेल के माध्यम से राष्ट्र के प्रति उद्बोधन।
  • अधिकतम खिलाड़ी, प्रशिक्षक को जोड़ने का प्रयास
  • अधिकतम नागरिक खेल के प्रति आकर्षित हो
  • आनंद के लिए खेल संकल्पना से राष्ट्र निर्माण।

22 को पटना के गाय घाट में रहेंगे बिहार प्रदेश क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष राजेश्वर राज वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी तैयारी –
क्रीड़ा भारती के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वर राज 22 मई को गायघाट पटना से निकलने वाली रैली में शामिल होंगे। गुरुवार को मीडिया से चर्चा में राज ने बताया सभी कार्यकर्ता अंतिम तैयारी के साथ उत्साह से लगे हुए है। यह अभिनव प्रयास है। वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भी दावेदारी होगी। मीडिया से चर्चा के दौरान क्रीड़ा भारती के महामंत्री अवधेश जी मौजूद थे।

https://youtu.be/dtGfLMsY2Ww

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network