प्रो. अजय कुमार सूद को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 2013 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 20 अप्रैल 2022 : दिल्ली : अजय कुमार सूद देश के नए प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार होंगे तीन वर्षों का कार्यकाल होगा। केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने देश के नए प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार की नियुक्ति पर मुहर लगा दी है। प्रो. अजय कुमार सूद को ये अहम पद दिया गया है। सूद विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सलाहकार परिषद के सदस्य हैं।
प्रो. अजय कुमार सूद को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 2013 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था उनकी नियुक्ति को लेकर कार्मिक मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी एक आदेश में जानकारी दी गयी। सूद प्रख्यात जीव विज्ञानी के विजय राघवन की जगह लेंगे।
