- 13 जनवरी को नहर पर हुई 1.40 लाख रुपए की लूट
- बाइक सवार हथियारबंद लोगों ने दिया था,घटना को अंजाम
- जानकारी देते थानाध्यक्ष कुमार अभिनव
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 01 अप्रैल 2022 : अररिया : 13 जनवरी को थाना क्षेत्र के गोढ़ी चौक स्थित नहर पर बाइक सवार कलेक्शन एजेंट दिलीप झा से हुई 1लाख40 हजार रूपए लूटकांड का नगर थाना पुलिस ने खुलासा करते हुई लूटकांड में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के पास से लूटी गयी मोबाइल फोन भी बरामद किया है।साथ ही लूटकांड प्रयोग किये गये लग्जरी बाइक केए 02 एचवी 3059 को भी जब्त किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष कुमार अभिनव ने बताया 13 जनवरी को एक निजी कलेक्शन एजेंट से बाइक सवार दो लोगो से 1.40 लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया।जिसको लेकर पीड़ित एजेंट ने थाना में अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी। पुलिस ने मामले को तकनीकी अनुसंधान करते हुए एक अपराधी को थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसवाड़ी पंचायत के बलवा गांव वार्ड नंबर चार निवासी मो.तनवीर को गिरफ्तार किया है,पुलिस ने इनके पास से लूटी गयी फोन को बरामद किया है। और एक यामहा बाइक को जब्त किया है।थानाध्यक्ष ने बताया की लूटकांड में अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।जल्द ही फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाऐगा।