आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 04 फरवरी 2022 : नोखा। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में पंचायत समिति सदस्यों की पहली बैठक शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख धनंजय कुमार की अध्यक्षता में सम्प्पन हुई। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों का सदन में परिचय कराया गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई। बैठक में खाद संकट का मुद्दा, राशन वितरण में गड़बड़ी का मामला जोर शोर उठाया गया, सदन में मौजूद नोखा थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने प्रदेश में शराब कानून का हवाला देते हुए सदन को बताया कि जिस जमीन पर अवैध शराब का कारोबार करते हुई पकड़े जाने पर उस भूमि की नीलामी की जायेगी। इसके लिए उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की। सदन में मौजूद लोगों ने पुलिस प्रशासन को भरोसा दिलाया कि सामाजिक कार्य में सहयोग करेंगे। सदन में पंचायत समिति के द्वारा। सभी योजनाओं के बारे में भी चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों ने बैठक में अपने अपने क्षेत्र के बारे में बताया। क्षेत्र से कई ज्वलंत मुद्दों को भी उठाया गया। प्रखंड परिसर में स्थित पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केन्द्र में मत्स्य पालन, बकरी पालन, मुर्गा पालन,महिला सिलाई मशीन प्रशिक्षण, ऑटोमोबाइल,प्रशिक्षण प्राप्त करने पर बैंकों के द्वारा अनुदानित दर पर कर्ज भी मुहैया कराया जाता हैं। इसकी जानकारी सदन में दी गई। बैठक में प्रखंड प्रमुख धनंजय कुमार ने अनाज वितरण में डीलरों का मनमानी का मुद्दा उठाया। प्रधानमंत्री मंत्री आवास योजना में आवास सहायकों के द्वारा कमीसन लेने का मामला भी जोर शोर से उठाया गया। नल जल योजना को लेकर भी चर्चा की गई। अधूरे पड़े कार्य को ससमय पूरा करने के लिए कहा गया। पैक्स द्वारा धान खरीद में धांधली का मामला जोर शोर से उठाया गया। सदन में सदस्यों ने बताया कि कई किसानों की धान खरीद भी हुई और उनके खाते से पैसा भी निकाल लिया गया और लाभुक को इस बात की जानकारी तक नहीं हो रही हैं। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी अमर पासवान ने पंचायत में चल रहे विभिन्न योजनाओं के बारे मे जानकारी दी। बैठक में उप प्रमुख कैलास पासवान, मुखिया दयानन्द सिंह, कलावती देवी, शिला देवी, तृप्ति कुमारी, हिना देवी, चितरंजन तिवारी, सहित कई लोग मौजूद थे।

https://youtu.be/pBmhsXhWq4I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network