आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 20 जनवरी 2022 : नोखा। नगर परिषद नोखा के भंग होने के साथ सभी वार्ड पार्षदो में खलबली मच गई हैं। आज भी वार्ड पार्षद अपने अधिकार जताने से बाज नहीं आ रहे हैं नगर परिषद के विभिन्न वार्डो में चल रहे कार्य, सफाई के नाम पर मिलने वाले नजराना पर आज भी अपना हक जता रहे हैं। पूर्व में विकास कार्य, सफाई को लेकर जो वार्ड कुम्भकरर्णी नींद सो रहे हैं अब ओ जाग चुके हैं अब उन्हें विकास की सूझबूझ दिखाई देने लगी है। कई वार्डों में गरीबों की ऐसी स्थिति है कि उन्हें दो जून का भोजन और तन पर वस्त्र मौजूद नहीं है परंतु उस वार्ड से सम्बंधित वार्ड पार्षद अपनी सुख सुविधा में इतनी मसगुल हैं कि अब वह प्लेन से हवाई सफर करना ,महंगे तीर्थ स्थल पर जाना उनकी आदतों में सुमार हो गई हैं। ऐसे चहेते को जनता इस बार नगर परिषद के होने वाले चुनाव में बाहर का रास्ता दिखाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। बताते चलें कि ग्राम पंचायत 2021के चुनाव के चुनाव में प्रखंड के 13 मुखिया में 10 को हार का मुंह देखना पड़ा था। तीन मुखिया को दुबारा मुखिया बनने के लिए उन्हें काफी मस्कत करना पड़ा था। इस बार नगर परिषद के होने वाले चुनाव में नल जल, भरस्टाचार, कमीशन खोरी, अहम मुद्दा बनेगा जिसको लेकर निवर्तमान वार्ड पार्षद,मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद को जनता से दो चार होना पड़ेगा।
