आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 11 जनवरी 2022 : मशहूर गायिका भारत रत्न लता मंगेशकर कोरोना की चपेट में आ गई हैं।स्वर कोकिला लता मंगेशकर को फिलहाल मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उनकी उम्र 92 साल है। बढ़ती उम्र के कारण उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है रिपोर्ट के अनुसार, कोविड की वजह से लता मंगेशकर को निमोनिया हो गया है। लता मंगेशकर के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए रचना ने बताया, वह बिल्कुल ठीक हैं। उनकी उम्र को देखते हुए एहतियातन उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। कृपया हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें और दीदी के लिए प्रार्थना करें।
लता मंगेशकर का इलाज कर रहे ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीक समधानी ने कहा, लताजी शनिवार रात को अस्पताल में भर्ती हुई थीं और उन्हें निमोनिया भी है। लता मंगेशकर को पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार समेत कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। 2001 में उन्हें भारत रत्न सम्मान मिला है।