आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 09 जनवरी 2022 : नोखा। प्रखंड में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को लेकर प्रशासन ने जागरूकता अभियान के तहत मास्क चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें नोखा जे बीडीओ रामजी पासवान ने बस स्टैंड पर लोगों को कोरोना से बचने के लिए दो गज की दूरी मास्क हैं जरूरी अभियान को प्रचार कर लोगों को कोरोना से बचने के लिए गाइडलाइन का पालन करने का अनुरोध किया। इस मौके पर मास्क चेकिंग अभियान भी चलाया गया। जिसमें कुल 17 लोगों से 850 रुपये की वसूली की गई। बीडीओ रामजी पासवान ने कहा कि प्रशासन अब प्रतिदिन मास्क चेकिंग अभियान एक घंटे के लिए प्रतिदिन चलाया जाएगा। अब सभी सरकारी कार्यालयों में बिना मास्क के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि अब किसी प्रकार के मामले को लेकर थाने में बिना मास्क के आने वालों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
