आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 03 जनवरी 2022 : दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव हो ग‌ए हैं. इस बात की जानकारी अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर दी। उन्होंने  मंगलवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्‍हें कोरोना के हल्‍के लक्षण हैं और वह घर पर आइसोलेट हैं।उन्होंने अपने संपर्क में आने वालों से खुद को आइसोलेट करने और कोविड-19 की जांच कराने को कहा है। उन्‍होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में जो लोग उनके संपर्क में आए, कृपया खुद को आइसोलेट करें और अपना टेस्‍ट करवाएं।

https://youtu.be/PXEdAF6GlqI

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने संक्रमित होने से पहले इस साल उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में पार्टी की नव परिवर्तन यात्रा को संबोधित किया था।अरविंद केजरीवाल के कोरोना संक्रमित होने की खबरें बीते साल भी फैली थीं, हालांकि उन्होंने बताया था कि कुछ लक्षण आने पर उन्होंने कोरोना का टेस्ट कराया था लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद वह एहतियात के तौर पर होम आइसोलेशन में चले गए थे। 2021 में केजरीवाल की पत्नी भी हुईं थीं कोरोना संक्रमितबीते साल केजरीवाल की पत्नी भी कोरोना संक्रमित हो गईं थीं। उनकी हालत काफी गंभीर थी। होम आइसोलेशन में परेशानी आने के बाद उन्हें राजीव गांधी सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब वहां भी उनकी हालत नहीं सुधरी तो उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां लंबे इलाज के बाद वह ठीक होकर घर वापस लौटीं।

https://youtu.be/FU7h7zL-wPM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network