आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 02 जनवरी 2022 : नोखा। शपथ ग्रहण समाप्त होते ही मुखिया व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों पर ग्राम पंचायतों को संवारने की जिम्मेदारी आ गयी है। नवनिर्वाचित प्रतिनिधि अब पंचायत के विकास की योजना बनाएंगे। यह योजना ग्राम सभा में बनेगी। ग्राम सभा की तिथि भी तय कर दी गयी है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए सबकी योजना सबका विकास 2020 अभियान के तहत ग्राम पंचायत विकास योजना ग्राम सभा में बनेगी। इसकी जानकारी बीडीओ रामजी पासवान एवं बीपीआरओ अमर पासवान ने दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रखंड की सभी पंचायतों के मुखिया, उपमुखिया, वार्ड सदस्यों एवं पंचायत सचिवों को पत्र के माध्यम से जानकारी दे दी गयी है। विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभा के लिए नोडल अधिकारी भी प्रतिनियुक्ति किये जा चुके हैं। ग्राम सभा के बाद तैयार योजना को ई ग्राम स्वराज पोर्टल में डाटा प्रविष्टि कराने का भी निर्देश दिया गया है।बताया गया कि छतौना ,सिसिरता, मौडिहा ,नोनसारी एवं श्रीखिंडा पंचायत में ग्राम सभा 3 जनवरी, कुरी, कदवाँ,सोतवाँ एवं चनकी में 4 जनवरी, धर्मपुरा ,उत्तरी बरॉव,दक्षिणी बरॉव एवं हथिनी में 5 जनवरी को होगी। नोडल अधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की जा चुकी है।

https://youtu.be/FU7h7zL-wPM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network