आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 02 जनवरी 2022 : लखनऊ : ठंड व शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी राज शेखर ने लखनऊ के नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है। कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं पहले की तरह चलेंगी। ये कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक ही लगाई जा सकेंगी। डीएम ने बताया कि कक्षाएं चलने के दौरान स्कूल प्रबंधन को छात्रों को ठंड से बचाने और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

धूप नहीं निकली, ठिठुरन बढ़ी

लखनऊ समेत यूपी के अधिकांश इलाकों में शनिवार को भी पूरे दिन धूप नहीं निकली। कुहासा छाया रहा, ठिठुरन बढ़ गई और बर्फीली हवाएं शूल की तरह चुभती रहीं। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल इस स्थिति में बदलाव के आसार नहीं हैं। अगले चार दिन बदली और कोहरे का सिलसिला चलता रहेगा। पारा लुढ़का: लखनऊ में दिन का तापमान सामान्य से 11 डिग्री नीचे लुढ़क गया। अधिकतम पारा 11.5 डिग्री पर रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम छह डिग्री रहा।

ठंड के कारण देर शाम से सड़कों पर आवाजाही कम रही। कानपुर में शनिवार का दिन 40 सालों का सबसे सर्द रहा, जहां दिन का तापमान 10.2 डिग्री तक पहुंच गया। कोहरे का कहर: लखनऊ में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक इतना घना कोहरा था कि 50 मीटर से आगे कुछ भी नजर नहीं आ रहा था।रविवार सुबह भी कोहरा पड़ने के आसार हैं। हालांकि दोपहर बाद धूप निकल सकती है।

बादल रहेंगे

मौसम निदेशक जे.पी. गुप्त के अनुसार सोमवार से पूरे प्रदेश में हल्के बादल छाएंगे। इस बदली के कारण रात का तापमान बढ़ सकता है मगर दिन में ठंड बनी रहेगी। फैजाबाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी प्रो. पद्माकर त्रिपाठी के अनुसार, हिमालय के पश्चिमी छोर पर 12 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे पूरे उत्तर प्रदेश में बादल छाएंगे। फिर अगले दो दिन ये बादल और घने हो सकते हैं।

हालांकि पुरवा हवा चलने की वजह से बारिश के आसार कम ही हैं। 14 जनवरी के बाद मौसम में सुधार हो सकता है।

अलावों की संख्या बढ़ी

लखनऊ अचानक बढ़ी शीत लहर के चलते पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश दास गुप्ता ने अलावों के स्थान बढ़ा दिए हैं। शनिवार को भीषण शीतलहर के बीच घर से बाहर निकलने वालों को सर्दी से बचने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।

https://youtu.be/FU7h7zL-wPM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network