आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 26 दिसंबर 2021 : दावथ : कुहासा व शीतलहर से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है.लोग धूप निकलने का ग्यारह बजे तक इंतजार करते हुए घरों मे हीं दुबके रहे.इतना अधिक धुंध छाया था कि नजदीक तक भी लोगों को नहीं दिख रहा था। वहीं सड़कों पर भी रफ्तार थम गया था। सड़क पर चलने वाले वाहन लाइट जलाकर बहुत ही कम स्पीड मे चल रहे थे। ठंढ के प्रकोप बढ़ने से रविवार छुट्टी के दिन मे भी बाजार मे लोगों की काफी कम लोग देखे गये।खेल के मैदान मे भी युवाओं की संख्या कम दिखी। ठंड से पशुओं को भी काफी परेशानी देखी गयी।वहीं पशुपालक भी पशुओं की स्थिति देख काफी परेशान रहे। जबकि बृद्धजन भी पुरे दिन घरों मे अंगीठी के पास बैठे रहे।
