आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 25 दिसंबर 2021 : नोखा। प्रखंड में प्रमुख व उपप्रमुख के चुनाव को लेकर सरगर्मी काफी तेज हो गई हैं। नोखा प्रखंड में कुल 13 पंचायत में18 पंचायत समिति के सदस्य चुनकर सदन में पहुंचे हैं। बहुमत के लिए किसी पक्ष को 10 सदस्यों का समर्थन की जरूरत है। जिसके लिए खरीद फरोख्त करने का सिलसिला जारी है। जिसको लेकर कई अज्ञात स्थानों पर बैठक का दौर शुरू हैं। इस ताज पर कौन राज करेगा यह तो 31 दिसम्बर को पता चलेगा लेकिन अभी तक महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने के अनुसार गठित पंचायत चुनाव में नोखा प्रखंड प्रमुख के पद पर नोनिया समाज का वर्चस्व रहा है। अभी तक भागवत प्रसाद सिंह20वर्ष, काशी नाथ चौधरी 5 वर्ष, ललित चौधरी 5 वर्ष कुल 30 वर्षों तक नोनिया समाज का प्रतिनिधित्व रहा। वर्ष2021 में प्रखंड प्रमुख के होने वाले चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर दोनों पक्ष सहमा हुआ है। इसमें खतरे का संकेत चौक चौराहों पर सुनने को मिल रहा है। हालांकि नोखा प्रमुख का पद अतिपिछड़ा ,उपप्रमुख का सामान्य कोटि से आता है जिसको लेकर गहमा गहमी अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। किसी भी वक़्त समर्थक गुट भूमिगत हो सकता है। समय नजदीक आते ही धड़कने तेज होती जा रही हैं।
