आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 18 दिसंबर 2021 : हरियाणा : कृषि कानूनों का विरोध करने वाले किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने अपनी पार्टी के नाम का ऐलान कर दिया है । चढूनी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए चंडीगढ़ में संयुक्त संघर्ष पार्टी  के नाम की घोषणा की। साथ ही कहा कि इस बार पंजाब  में पार्टी सबसे पहले चुनावी मैदान में उतरेगी और लड़ेगी भी। गुरनाम सिंह ने राजनीतिक दलों पर भी निशाना साधा। गुरनाम सिंह चढूनी भारतीय किसान संघ के नेता और एक साल तक आंदोलन चलाने वाले संयुक्त किसान मोर्चा के अहम सदस्य हैं। चढूनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी नई पार्टी को मिशन पंजाब नाम दिया है। इस मिशन के तहत फतेहगढ़ साहिब में भी एक प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया गया।  उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य राजनीति को शुद्ध करना और अच्छे लोगों को आगे लाना होगा। संयुक्त संघर्ष पार्टी धर्मनिरपेक्ष होगी, और यह समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम करेगी। साथ ही कहा कि पैसे वाले लोग अब गरीबों के लिए नीतियां बना रहे हैं। हमारी पार्टी सभी धर्मों और जातियों के लिए बनी पार्टी होगी। हमारी पार्टी में ग्रामीण, शहरी, मजदूर, किसान और गली के लोग होंगे।। भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह ने नई पार्टी का ऐलान करते हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में सभी 117 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की बात कही है।  अब पंजाब के रण में कैप्टन अमरिंदर सिंह और गुरनाम सिंह चढूनी की नई पार्टी पहली बार एंट्री करने जा रही हैं।

https://youtu.be/FU7h7zL-wPM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network