आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 16 दिसंबर 2021 : दावथ(रोहतास) : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर बैंकों के निजीकरण के खिलाफ प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी व अर्ध सरकारी बैंक के कर्मी गुरुवार को हड़ताल पर रहे। वही शुक्रवार को भी हड़ताल पर रहेंगे। जिससे पूरे प्रखंड क्षेत्र के बैंकों में कोई काम काज नहीं हो पाया। इस दो दिवसीय हड़ताल का व्यापक असर दिखा गया। प्रखंड के सभी सरकारी बैंकों में ताला लटका रहा,।प्रखंड के पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, की शाखा में भी पूर्णतः ताले लटके रहे। जिससे उपभोगताओ को काफी कठिनाईयां झेलनी पड़ी। ग्रामीण क्षेत्र के उपभोगताओं को हड़ताल की जानकारी नही थी। जिसके कारण वो सुबह से ही बैंक के पास बैंक खुलने की प्रतीक्षा करते रहे। बाद में उन्हें मालूम हुआ की हड़ताल को ले बैंक नही खुलेगा तो निराश हो घर लौटे। बता दें, बैंकों के निजीकरण के खिलाफ यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आव्हान पर बैंक कर्मी दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर हैं। बैंक कर्मी के अनुसार, बैंको का निजीकरण होने से एक तरफ बेरोजगारी बढ़ेगी। वहीं, दूसरी तरफ उपभोक्ताओं की परेशानी भी बढ़ेगी।

https://youtu.be/FU7h7zL-wPM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network