करगहर (रोहतास)। स्थानीय शिव मंदिर के समीप इस्लामपुर गांव से दो दिन से लापता युवक का शव इस्लामपुर गांव स्थित पोखरे से पुलिस ने बरामद कर लिया है। मृतक 40 वर्षीय शेख अतीकुर रहमान इस्लामपुर गांव का ही निवासी बताया जाता है। मृतक के परिजनों के अनुसार बुधवार की अहले सुबह घर का किवाड़ खोल कर लापता हो गए थे। परिजन थाना में तनहा दर्ज करने के बाद दो दिन से खोजबीन कर रहे थे। कभी गुरुवार की शाम बकरी चरा रही एक बच्ची ने पोखरे में तैरते हुए शव को देखकर अगल-बगल के लोगों को इसकी सूचना दी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने पोखरे से शव को बाहर निकाला। जिसे परिजनों ने पहचान किया। पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है। युवक की मौत कैसे हुई पुलिस इसकी गहन छानबीन कर रही है।