आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 14 दिसंबर 2021 : नोखा। थाना क्षेत्र के आरा सासाराम मुख्य पथ पर सत्तर बिगहवा के समीप सड़क हादसे में वृद्ध मजदूर की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नोखा थाना क्षेत्र के लेवडा निवासी रविन्द्र कुमार उम्र72 वर्ष सासाराम जाने के लिए सत्तर बिगहवा स्टैंड के समीप खड़े थे। तभी एक अनियंत्रित वाहन ने धक्का मार दिया जिससे उनकी मौत घटना स्थल पर हो गई। इसके विरोध में ग्रामीणों ने आरा सासाराम स्टेट हाइवे को घंटों जाम कर मृत मजदूर के परिजनों को राज्य सरकार से सहायता राशि देने की माँग कर रहे थे। तथा इस घटना में दोषी वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने की माँग की गई। सीओ सुमन कुमार, थानाध्यक्ष राजेश कुमार के समझाने बुझाने के बाद ग्रामीण सड़क जाम हटाने पर राजी हुए। तब जाकर सड़क का परिचालन शुरू हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि इस घटना शामिल वाहन, चालक का जानकारी लिया जा रहा है तुरन्त प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
