आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 14 दिसंबर 2021 : नोखा। प्रखंड मुख्यालय स्थित जिला बुनियाद केंद्र में समाज कल्याण विभाग सकचं बिहार सरकार द्वारा वृद्धजनों, दिव्यांग जनों, विधवाओं को सामाजिक सुरक्षा एवं समाजिक देखभाल को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बुनियाद केन्द्र द्वारा चलाय जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं को दी गई। जिसमें नोखा प्रखंड के कुल192 केन्द्र के सेविका सहायिका इस कार्यक्रम में शामिल हुई। जिसमें जिला प्रबंधक रामप्रीत माँझी ने सभी सेविकाओं को बुनियाद केन्द्र द्वारा पारालाइसीसी, फिजियोथेरेपी, घुटना दर्द, कन्धों का दर्द आँखों की जाँच, चश्मा वितरण, कृत्रिम अंग, समाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की जानकारी, दिव्यांग को उपकरण, सहित कई कार्यक्रम की जानकारी सेविकाओं को अपने अपने क्षेत्र में करने तथा प्रचार प्रसार पर बल देने के लिए कहा गया। प्रशिक्षण में बाल विकास पदाधिकारी आशा कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाया जा रहा यह कार्यक्रम जनहित में है इसका लाभ जरूरत मंद लोगों के बीच पहुँचना चाहिए। इसका प्रचार प्रसार गाँव स्तर तक करना जरूरी है। 21 दिसम्बर को नशामुक्ति को लेकर लोगों को जागरूक करने तथा इसे सफल बनाने पर भी चर्चा की गई।जिसका सेविकाओं ने तालियाँ बजाकर स्वागत किया। प्रशिक्षण में एक नारे की गूँज से प्रशिक्षण हॉल गूँज उठा, महिलाओं ने नारा दिया आधी रोटी खाएंगे, हर घर को शराब मुक्त बनाएंगे के नारे के साथ प्रशिक्षण सम्पन्न हो गया। जिसमें केस प्रबंधक अशोक यादव, लेखपाल अमित गुप्ता, डॉ दिनेश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।
