नोखा। वैश्विक महामारी का दंश झेल रहे आम लोगों में अब दीपावली और छठ के पावन श्रद्धा से मनाने की आश जगी है। लोगों में उमंग और उत्साह भी जगा है।होली के बाद सारे पर्व का मजा ही फीका रहा। इससे उबरते ही लोगों में पर्व के प्रति उत्साह देखा जा रहा है। बाजारों की रौनक भी लौटी है।इसका खासा उदहारण धनतेरस की खरीददारी को लेकर देखा गया। यों इस बार धनतेरस दो दिनों का हो गया है। अमृत योग आज। कल उदया तिथि भी खरीदारी के लिए शुभ माना गया है।क्षेत्र का प्रमुख मुख्य बाजार में धनतेरस की खरीददारी को लेकर अच्छी खासी भीड़ उमड़ी।साज सज्जा की दुकानों से लेकर बर्तनों,ज्वेलरी की दुकानों पर काफी भीड़ थी।चांदी के सिक्कों की कमी ज्वेलरी दुकानों में रहने से उसकी कीमतों में भी भारी उछाल रहा।इधर पूजन सामग्री की दुकानों में भी लोग धातु की लक्ष्मी और गणेश की प्रतिमा खरीद रहे थे तो कुछ लोग सांचे में बनी मिट्टी की प्रतिमा भी ले रहे थे। घरों को सजाने के लिए छोटे छोटे बल्बों की लड़ियां,लाइट वगैरह के लिए भी इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में भीड़ काफी देखी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network