आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 13 दिसंबर 2021 : नोखा। प्रखंड के पैक्स अध्यक्षों ने पटना हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। तथा इस संदर्भ में अध्यक्षों ने एक बैठक कर लम्बे समय के बाद मिली न्यायिक जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि पटना हाई कोर्ट ने पैक्स अध्यक्षों को किसानों को सदस्य बनाने का पूर्ण अधिकार देकर मन सम्मान बढ़ाने का कार्य किया हैं। इस फैसले से पैक्स अध्यक्षों का वैधानिक अधिकार पुनः बहाल हो गया है। फैसले पर हर्ष व्यक्त करते हुए मिठाइयाँ बांटी गई। मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष चित्तरंजन तिवारी, हरेंद्र सिंह, कमलेश पटेल,अच्छेलाल सिंह, रेणु देवी, कृष्ण मुरारी सिंह, वीरेन्द्र सिंह, रामजी मिश्रा,संजय सिंह,सहित कई लोग मौजूद थे।
