आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 12 दिसंबर 2021 : सासाराम। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की रोहतास जिला इकाई द्वारा रविवार को जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार का 81वां जन्मदिन बड़े हीं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्म दिवस किसान विजय दिवस के रुप में मनाया तथा अपने संबोधन में आशुतोष सिंह ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने शुरूआत से ही एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में अपने आप को स्थापित किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार के कुशल नेतृत्व में एनसीपी ने महाराष्ट्र की कई बार बागडोर संभाली तथा विकास के नए नए आयाम स्थापित किए। वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के साथ-साथ कई बार केंद्रीय मंत्री भी रहे तथा अपने अनुभव एवं कुशलता से देश के विकास में योगदान दिया। मौके पर युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह चंद्रपुरा, जिला उपाध्यक्ष अमीर इकबाल, जिला प्रवक्ता विमलेश सिंह, जिला महासचिव परशुराम सिंह, अब्दुल मजीद, जोगिंदर पाल, गुड्डू खान, मंजू कुशवाहा, विजय कुशवाहा, गोविंद रजवार, बृज बिहारी राय, त्रिपुरारी उपाध्याय, परशुराम गुप्ता, नंदकिशोर सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
