आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 06 दिसंबर 2021 : सासाराम। बाबासाहेब के 65वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी, जदयू, भीम आर्मी सहित विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने भारतीय संविधान के रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए जिला समाहरणालय स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब अमर रहें, भारतीय संविधान जिन्दाबाद,भारत माता की जय आदि कई नारे भी लगाए। कार्यकर्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब की देन है कि भारत के सभी नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त हुआ है तथा भारतीय संविधान को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ लिखित संविधान होने का दर्जा प्राप्त है। भारतीय संविधान के बदौलत ही देश में कई धर्म व समुदाय के लोग प्यार एवं भाईचारे के साथ रहते आ रहे हैं। मौके पर एमएलसी निवेदिता सिंह, पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, जदयू जिलाध्यक्ष नागेंद्र चंद्रवंशी, रवि पासवान,अनिल सिंह, रिंकू सिंह, अलख निरंजन, संजय सिंह, असलम अंसारी, रेहाना खातून, डब्लू मिश्रा, संगीता सिंह, धनन्जय पटेल, पप्पू पटेल, रजनीश पटेल, उषा कुशवाहा, उपेन्द्र पटेल, शेखर पासवान, मुमताज गुड्ड सहित कई अन्य उपस्थित रहे।
