आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 05 दिसंबर 2021 : नोखा। प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में किसानों को मृदा हेल्थ कार्ड का वितरण किया गया। विश्व मृदा दिवस पर किसानों को मिट्टी की जंच के बाद रिपोर्ट किसानों के बीच वितरित की गई। कृषि समन्वयक अशोक कुमार, सौरभ कुमार, राजू कुमार ने किसानों से कहा कि मिट्टी जांच कराने के बाद में उसमें खेती करें क्योंकि मिट्टी जांच के बाद उनमें किस किस उर्वरक का छिड़काव करना है इसका पता चल जाता है। मिट्टी के सुच्छ पोषक तत्व की कमी का पता चल जाता है। जिसमे जो कमी रहती है उसका मात्रा में डालने पर मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ जाती है। किसान बीरेंद्र सिंह , संतोष सिह , सहित कई को मिट्टी जाँच का प्रमाण पत्र दिया गया। सभी किसान को मिट्टी की जांच जरूर करानी चाहिए उसके बाद ही वैज्ञानिकों की सलाह पर मौसम अनुकूल खेती पर जोर दिया गया। कम लागत ज्यादा उपज किसानों को पराली न जलाने की बात कही गई। मौके पर तकनीकी सहायक श्रीकांत , किसान सलाहकार महेंद्र प्रसाद ,आलोक कुमार ,मधु कुमार, अरुण कुमार, राम सुरेश रॉय , राजेश कुमार सहित कि लोग उपस्थित ।

https://youtu.be/FU7h7zL-wPM
https://youtu.be/5txTtsH-EfY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network