सीएम हेमंत सोरेन ने सिपाही भर्ती नियमावली में बदलाव का किया ऐलान
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 05 दिसंबर 2021 : झारखंड : झारखंड पुलिस में भर्ती की तैयारी हो रही है। झारखंड में अब पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी उसके बाद लिखित परीक्षा होगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की है।उन्होंने कहा है कि झारखंड पुलिस भर्ती की नियमावली में बदलाव किया जा रहा है।उन्होंने कहा है कि जिसमें नौकरी करने की शारीरिक क्षमता होगी, उसकी क्षमता-दक्षता देखकर पुलिस की नौकरी दी जाएगी।
झारखंड सरकार सिपाही भर्ती की नियमावली में बदलाव करने की तैयारी कर रही है। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की है। उन्होंने कहा है कि झारखंड में सिपाही भर्ती में पहले शारीरिक परीक्षा होगी। इसके बाद लिखित परीक्षा होगी. उन्होंने यह भी कहा है कि पूर्व की सरकारों ने पुलिस की छोटी सी नौकरी के लिए लिखित परीक्षा अनिवार्य कर दी थी। लेकिन अब सरकार ने नियम बदल दिया है. जिसमें नौकरी करने की शारीरिक क्षमता होगी, उसकी क्षमता-दक्षता देखकर पुलिस की नौकरी दी जाएगी।
यह बात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चाईबासा के टोंटो स्थित सेरेंगसिया में आयोजित आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान कही है।
