रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 28 नवम्बर 2021 : सासाराम : रोहतास के भू-अर्जन पदाधिकारी सह सासाराम नगर निगम के प्रभारी नगर आयुक्त राजेश कुमार गुप्ता पर निगरानी के छापे के बाद डीएम धर्मेंद्र कुमार ने राजेश कुमार गुप्ता को सासाराम नगर निगम के आयुक्त पद से हटा दिया है। जिसके बाद 2018 बैच के IAS रोहतास के डीडीसी शेखर आंनद को सासाराम नगर निगम का नगर आयुक्त का प्रभार दिया गया है। इस संबंध में डीएम ने पत्र जारी कर दिया है।
