रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 27 नवम्बर 2021 : दावथ : स्थानीय सीएचसी में दिन व दिन भ्रष्टाचार की सीमा बढ़ती जा रही है। जिससे प्रसव पीड़िता समेत अन्य लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। वहीं मुफ्त की सुविधा पैसे पर मिल रही है। एक प्रसव पीड़िता के साथ आए मदन सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात में गर्भवती को प्रसव पीड़ा होने पर आशा द्वारा एम्बुलेंस चालक को फोन किया गया। लेकिन चालक निर्भय सिंह द्वारा एम्बुलेंस में तेल नहीं होने की बात कही गई। रात्रि में वाहन नहीं मिलने पर परिजनों द्वारा एम्बुलेंस सेवा 102 पर फोन किया गया। तब एम्बुलेंस चालक द्वारा एम्बुलेंस लाया गया। सीएचसी में वरीय अधिकारियों के अनदेखी के चलते मरीजों से जबरन दोहन किया जा रहा है। लोग अपने प्रसव पीड़िता समेत अन्य लोगों को निजी वाहन से आते जाते हैं। इस संबंध में एम्बुलेंस चालक निर्भय सिंह से पुछे जाने पर बताया कि एम्बुलेंस पुरी तरह से खटारा हो गई है। एम्बुलेंस को चार पांच लोगों द्वारा ठेल कर चालू किया जाता है। वर्तमान में चल रही एम्बुलेंस परिवहन विभाग व देख रेख करने वाली विभाग द्वारा एम्बुलेंस के चलाने पर रोक लगा दिया गया है। लेकिन एम्बुलेंस सेवा देने वाली एजेंसी जबरन चलवा रही है। एम्बुलेंस में आक्सीजन समेत अन्य जरूरी चीजें नहीं है। जो कभी भी बड़ी घटनाएं हो सकती है। शुक्रवार की रात्रि में जाने के लिए तेल उपलब्ध नहीं हो पाया था। इस संबंध में एम्बुलेंस सेवा देने वाली एजेंसी के एसीओ नीरज कुमार सिंह ने बताया कि एम्बुलेंस पुरानी है जल्द ही नई एम्बुलेंस आ जाएगी। शुक्रवार को गाड़ी में तेल था। चालक द्वारा जानबूझकर टालमटोल किया जा रहा था। वहीं प्रभारी सीएस डा केएन तिवारी ने बताया कि अभी सीएस नहीं हैं आने पर ही कुछ किया जाएगा।
