रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 22 नवम्बर 2021 : सासाराम। जनता दल यूनाइटेड की रोहतास जिला इकाई ने सोमवार को शहर के लालगंज स्थित कार्यालय में जदयू कार्यकर्ताओं के साथ एक अहम बैठक की। इस दौरान बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष नागेंद्र चंद्रवंशी ने बताया कि आगामी 24 नवंबर को पार्टी आलाकमान द्वारा निर्देशित “समदर्शी नेतृत्व और समावेशी विकास के 15 साल बेमिसाल कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सिद्धांतों और विचारों को स्पष्ट कर समझने और समझाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। एक मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने बिहार को विकास के रास्ते पर लाकर पूरे बिहार वासियों को जो सम्मान व पहचान दिलाई है उसी को स्पष्ट करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए पार्टी पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए गए। जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम में अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा भी उपस्थित होंगे। मौके पर करहगर के पूर्व विधायक वशिष्ठ सिंह, अनिल सिंह, रेहाना खातून, रिंकू सिंह, शेखर कुशवाहा, अलख निरंजन, संतोष शुक्ला, अजय मिश्रा, रेणु कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, पप्पू सोनी, राहुल यादव, शहजाद खान, बदरे कामिल अंसारी सहित कई अन्य उपस्थित रहे।
