रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 12 नवम्बर 2021 : दावथ (रोहतास) : कार्तिक माह में हिन्दू मान्यता के अनुसार बहुत से त्यौहार मनाये जाते है। अलग अलग क्षेत्र, समुदाय के लोग अलग अलग त्यौहार मनाते है। दिवाली से शुभ कामों की शुरुआत हो जाती है। भारत के उत्तर एवं मध्य भारत में आँवला नवमी का त्यौहार इसी तरह का पारिवारिक त्यौहार है।
आँवला अथवा अक्षय नवमी इस दिन भगवान कृष्ण वृन्दावन गोकुल की गलियाँ छोड़ मथुरा गए थे। इस दिन उन्होंने अपनी बाल लीलाओं को त्याग कर अपने कर्तव्य के पथ पर कदम रखा था। यह पूजा खासतौर पर उत्तर भारत में की जाती हैं। इस दिन वृंदावन की परिक्रमा शुरू कर दी जाती हैं। महिलायें आँवला नवमी की पूजा पुरे विधि विधान के साथ करती हैं। यह पूजा संतान प्राप्ति एवम पारिवारिक सुख सुविधाओं के उद्देश्य से की जाती हैं।
आँवला नवमी अथवा अक्षय नवमी कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन मनाई जाती हैं। यह पर्व दिवाली त्योहार के बाद आता हैं। इसी दिन के साथ भारत के दक्षिण एवम पूर्व में जगद्धात्री पूजा का महा पर्व शुरू होता हैं। यह पर्व भी बड़े जोरो शोरो से मनाया जाता हैं।
मुहूर्त
आँवला नवमी तिथि 12 नवंबर 2021
पूजा मुहूर्त 06:45 से 11:54
कुल समय 5 घंटे 8 मिनट
