रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 07 नवम्बर 2021 : नोखा। प्रखंड स्तरीय रबि कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड कृषि पदाधिकारी सतेंद्र नारायण सिंह, कृषि वैज्ञानिक रामाकांत सिंह ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर उदघाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित किसानों के बीच कृषि वैज्ञानिक डॉ रामाकांत सिंह ने कहा कि समय पर खर पतवार नाशक दवा का प्रयोग करने से फसल का उत्पादन बढ़ता है।आगे बोलते हुए कहा कि मिट्टी की जाँच जरूर करना चाहिए। जैविक खाद के प्रयोग से मिट्टी में उर्वरक शक्ति बढ़ती है। यांत्रिक करण बीज वितरण, फसल अवशेष, कीटनाशक के प्रयोग पर किसानों को जानकारी दी। इसका उपयोग सही समय पर करना चाहिए तभी किसानों को इसका लाभ मिलेगा। इस मौके पर उन्होंने मसूर, चना, मटर, और गेहूँ सरसों में होने वाले घास को खत्म करने के लिए बुआई से पहले खर पतवार दवा का स्प्रे करने का सुझाव दिया।इससे उत्पादन ड़ेढ गुना बढ़ेगी। मौके पर आत्मा के अध्यक्ष धनन्जय सिंह, कृषि समन्वयक अशोक कुमार सिंह, राजू कुमार, सौरभ रंजन, नवल किशोर, राजेश कुमार, आलोक कुमार, संजय सिंह, महेन्द्र प्रसाद, अनूप कुमार, के अलावा पौधा संरक्षण केंद्र के संतोष कुमार कार्यक्रम में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network