रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 07 नवम्बर 2021 : सासाराम : रोहतास जिला भाजपा चिकित्सा मंच के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ उमाकांत चतुर्वेदी के पिता 78 वर्षीय पंडित राम नगीना चतुर्वेदी के मातम पुसी में बिहार प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य सुधीर कुमार सिंह एवं शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ विनोद सिंह उज्जैन पीपरी पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया। विदित है कि पंडित राम नगीना चतुर्वेदी मध्य विद्यालय शिवपुर सिकारिया सासाराम के पूर्व प्रधानाध्यापक थे।
