सासाराम सोलर लाइट में गड़बड़ी के मामले को लेकर 10 मुखिया पर कार्रवाई की जाएगी। मुखिया के द्वारा नियम को ताख पर रखकर कार्य किया गया है। वही बिना सोलर लाइट लगाय राशि की निकासी कर ली गई है। जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने बताया कि चेनारी प्रखंड के डिहरिया, बनौली, चेनारी, फुलवरिया , सदोखर, उगहनी, खुर्माबाद , केन्नार , देवडीही पंचायत के मुखिया पर कार्रवाई होगी। इसकी जानकारी देते हुए जिला पंचायती राज पदाधिकारी अजय शंकर मिश्र ने बताया कि नियम को ताक पर रखकर गलत तरीके से चेक काटा गया है। जांच के दौरान पाया गया कि सोलर लाइट नहीं लगाया गया है अतः इन लोगों पर कार्रवाई होगी।
